मैट्रिक जिला टॉपर में मोरदीवा के दो बच्चे हुए शामिल, आशुतोष व रितिका ने जिला टॉपर में बनायी जगह

व्हाट्सएप से जुड़ने को ले क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा के दो बच्चे मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप टेन में जगह बना कर गांव का नाम रौशन किया है।

रंधीर कुमार व नीलम देवी के पुत्र आशुतोष कुमार ने 477 अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं शशि रंजन कुमार व ममता कुमारी की पुत्री रितिका कुमारी ने कुल 476 अंक के साथ जिला में 10वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ पूरे गांव का नाम रौशन की है।

इसके अलावा मनोज महतो के पुत्र विवेक कुमार तथा महेश्वर कुमार सिंह की पुत्री पायल कुमारी ने 475 अंक प्राप्त कर मोरदीवा विद्यालय का नाम रौशन किया है। छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व परिचितों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *