लोगों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9264291339 जारी, नगर निकायों में निर्माण कार्यों की गड़बड़ियों की शिकायत कर सकेंगे

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

लोगों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9264291339 जारी, नगर निकायों में निर्माण कार्यों की गड़बड़ियों की शिकायत कर सकेंगे

Doorbeen News Desk: राज्यभर के नगर निकायों में चल रही विकास एवं निर्माण योजनाओं को पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़े कदम उठाए गए हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक व्हाट्सएप नंबर 9264291339 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति प्रमाण के साथ निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत इस नंबर पर कर सकता है। काम की फोटो एवं वीडियो साझा कर सकेंगे। उसके बाद इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वविभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने समीक्षा बैठक में कई निर्णय लिये। इस दौरान नगर निकायों में विकासात्मक एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो और तय समय में काम पूरा किया जाए।

बैठक में मंत्री ने संबंधित अफसरों को मानसून से पूर्व सभी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति न बने। इसके लिए 15 मई तक की डेडलाइन दी गई है। राज्यभर के शहरी क्षेत्रों में जलजमाव से निपटने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध तैयारी करने को कहा है। मंत्री ने जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने तथा जलजमाव वाले चिह्नित क्षेत्रों में

त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। कहा कि आम जनता को जलजमाव नहीं झेलना पड़े, इसके लिए विभाग पूरी तत्परता से काम करे। बैठक में प्रधान सचिव विनय कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा समेत अन्य अधिकारियों को लगातार मॉनिटिरिंग करने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *