प्रभात फेरी निकालकर दिया शिक्षा का संदेश, ‘शिक्षित बिहार-विकसित बिहार’ के नारे लगाए

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

प्रभात फेरी निकालकर दिया शिक्षा का संदेश, ‘शिक्षित बिहार-विकसित बिहार’ के नारे लगाए

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में रविवार को बिहार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से प्रभात फेरी निकाल कर गगनचुंबी नारों के साथ विद्यालय के पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को विकसित बिहार का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली व पेंटिंग बनाई और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैलियां निकालीं। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर ठनका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामभद्रपुर, मध्य विद्यालय बल्लीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरहिला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवाजीनगर,

प्लस टू उच्च विद्यालय शिवाजीनगर, प्लस टू गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय बल्लीपुर, प्राथमिक विद्यालय कनखरिया, प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही, प्राथमिक विद्यालय जगदर, प्राथमिक विद्यालय जोगिया, प्राथमिक विद्यालय छावनी, प्राथमिक विद्यालय बंधार, प्राथमिक विद्यालय रहटौली यादव टोल, प्राथमिक विद्यालय धोबियाही सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों बालमुकुंद सिंह, अवधेश चौधरी, प्रकाश कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, मोहम्मद अब्दुल्ला, नीलू कुमारी, संतोष कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार राय, प्रमोद पासवान, रामबाबू सिंह, सरिता कुमारी, मोहम्मद जैनुद्दीन, सतनारायण आर्य, रामनाथ पंडित, अरुण पासवान, मदन कुमार,

सुरेश कुमार राय, राजकुमार राय, उमेश प्रसाद राय, शांति भूषण, राजकुमार मुखिया, अशोक कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बिहार दिवस के महत्व और इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रभात फेरी का नारा बिहार हमारा, गर्व हमारा। ज्ञान की भूमि, वीरों का बिहार। विकसित बिहार, हमारा अधिकार। नशा मुक्त बिहार, स्वस्थ बिहार। शिक्षा का प्रकाश, हर घर तक खास! स्वच्छ बिहार, सुंदर बिहार। हर घर शिक्षा का दीप जलाएँ, नया बिहार बनाएँ। बेटी पढाओ, बिहार बढ़ाओ! एकता में शक्ति है, बिहार की यही भक्ति है।

हर हाथ काम, हर घर खुशहाल, नया विहार, सशक्त बिहार। युवा शक्ति, बिहार की ताकत। जल-जीवन-हरियाली, बिहार की खुशहाली। शिक्षा से ही विकास, यही है बिहार की आस,
किसान मजबूत, बिहार समृद्ध ।
मिलकर करें प्रयास, बिहार बने खास। हर दिन बढ़े बिहार, यही हमारा सपना यार, शिक्षित बिहार विकसित बिहार और जय बिहार जैसे नारे लगाए गए। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मार्च किया और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और विकास का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *