खानपुर के लाल आदित्य ने भोजपुरी सिनेमा में लहराया परचम, पत्थर की सनम फिल्म से हुई शुरुआत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

खानपुर के लाल आदित्य ने भोजपुरी सिनेमा में लहराया परचम, पत्थर की सनम फिल्म से हुई शुरुआत

Doorbeen News Desk: बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में सजी भोजपुरी सीने अवार्ड महफिल में खानपुर के लाल आदित्य कुमार झा ने अपना जलवा बिखेर कर गांव और बिहार का नाम रौशन किया है।सभागार में आयोजित भव्य 7 वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ में राजघराना फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म ‘अवैध’ का एकतरफा जलवा देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा.प्रेम कुमार ने की।

अपनी साफ-सुथरी छवि और पारिवारिक कहानियों के लिए मशहूर निर्माता आदित्य कुमार झा ने इस फिल्म के अलग-अलग पाँच श्रेणियों में अवार्ड जीतकर समारोह की सारी सुर्खियाँ बटोर लीं।श्री झा को प्रतिष्ठित भोजपुरी सीने भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।बताया गया कि निर्माता श्री झा के लिए अवार्ड्स का यह सिलसिला नया नहीं है। उनकी पहली फिल्म ‘पत्थर के सनम’ के समय से ही उनकी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है।

पटना की धरती पर मिला यह सम्मान उनके उस संकल्प की जीत है, जिसमें उन्होंने हमेशा अश्लीलता से दूर, शुद्ध पारिवारिक सिनेमा बनाने का बीड़ा उठाया है। बता दें कि आदित्य कुमार झा खानपुर के श्रीपुरगाहर निवासी विश्वनाथ झा के पुत्र हैं। जिन्होंने दिल्ली में रहकर कई सामाजिक कार्य के साथ अपना लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।

::गांव से शुरू की पढ़ाई का दिल्ली तक सफर:-फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने वाले खानपुर के लाल आदित्य कुमार झा ने गांव में प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। जिसके बाद सीएम कालेज दरभंगा से बी कॉम की पढ़ाई पूरी की।इसके बाद सीए, कास्ट एंड वर्क्स, अकाउंटेंसी और कंपनी सेक्रेटरी की कोर्स पूरी की। वर्ष 2011 में एम कॉम की डिग्री हासिल की। पेशे से सीए होने के बाद भी श्री झा समाज सेवा और युवाओं के मार्गदर्शन को अपना उद्देश्य बनाया।आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

::इन फिल्मों में काम कर बना चुके हैं अपनी पहचान:-आदित्य कुमार झा अबतक भोजपुरी फिल्म उद्योग में सॉरी यार, इत्ती सी खुशी, अवैध, अवैध-2, संकल्प और ठाकुरगंज जैसी फिल्म बनाकर अपनी पहचान को मंजिल तक पहुंचाया है।उनकी फिल्म में सामाजिक मुद्दों, भावनात्मक और यथार्थ को प्रमुखता दी गई है।जो दर्शकों ओ खासी पसंद आई है।

::दो की जोड़ी ने मचाया धमाल:-फिल्म जगत में निर्माता आदित्य कुमार झा और दिग्गज निर्देशक नीरज रणधीर की जोड़ी ने धमाल मचाई है।7 वें सरस सलिल अवार्ड्स में ‘अवैध’ की पाँच श्रेणियों में जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि, इन दोनों का तालमेल भोजपुरी सिनेमा को एक नई दिशा दे रहा है।निर्देशक नीरज रणधीर के कुशल निर्देशन ने कहानी को पर्दे पर जीवंत कर दिया है।’अवैध’ भोजपुरी फिल्म जगत की अब तक की सबसे संजीदा फिल्म है।जिस कारण फिल्म को इतनी बड़ी श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *