खानपुर बाजार में दुकान का एस्बेस्टस काटकर कीमती सामानों की हुई चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी

व्हाट्सएप से जुड़ने को  क्लीक करें

खानपुर बाजार में दुकान का एस्बेस्टस काटकर कीमती सामानों की हुई चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी

Doorbeen News Desk: खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर बाजार स्थित तालाब के पास एक किराने की दुकान का एस्बेस्टस काटकर अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात करीब एक लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर चम्पत हो गया।दुकान के मालिक को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह को तब हुई जब किसी ने फोन कर उक्त घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही जब नेहा सौम्या किराना स्टोर्स के मालिक ने दुकान पहुंचकर दुकान खोली तो दुकान खोलते ही दुकानदार के होश उड़ गए।

देखा गया कि दुकान के सामान बिखरे पड़े हैं और पीछे से एस्बेस्टस काटी हुई थी, और विभिन्न प्रकार के कीमती तेल, आटा की बोरी सहित अन्य सामान गायब था।दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एएसआई अनिल कुमार, हिमांशु कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की और पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी ली।

इस संबंध में दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।घटना गुरुवार की देर रात की बताई गई है।बताया गया कि दुकान के मालिक बालानन्द पाठक हर दिन की भांति गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे रात्रि में दुकान बंद कर घर चले गए।इसी बीच देर रात में अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान के पिछले हिस्से की एस्बेस्टस को काटकर दुकान में रखे कई प्रकार के सरसों तेल जिसमें फार्चून तेल, रिफाइन, राग तेल से भरी कई कार्टन, आटा की बोरी सहित अन्य सामानों की चोरों ने चोरी कर लिया।

जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताए गए हैं।दुकानदार ने बताया कि तेल के कई ब्रांड थे, और अलग अलग क्वांटिटी में था।तेल का पाउच सहित तेल का टीना सब गायब कर दिया गया।बताया गया कि घटना के बाद चोरों ने तेल से भरी सभी कार्टन से तेल निकाल लिया और खाली कार्टन को दुकान के पीछे जंगल में ही फेंक दिया।वहीं मिर्च से भरी बोरी को दुकान के अंदर पलट दिया और उसी बोरी में सामान लेकर चोरों ने चंपत हो गया।

::लोगों में आक्रोश, नहीं होती है कार्रवाई:-खानपुर बाजार में चोरी जैसी घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भी आक्रोश व्याप्त है।लोगों का बताना है कि क्षेत्र में कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं होती रहती है।खानपुर बाजार में ही इससे पहले पूर्व में भी कई चोरी की घटना घट चुकी है।लेकिन आजतक पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।

पहले रात में चौकीदार खानपुर बाजार में पहरा भी देते थे।लेकिन पिछले करीब दो वर्षों से कोई पहरा नहीं हो रहा है।लोगों ने बताया कि एक प्राइवेट गार्ड भी यहां रात भर बाजार की रखवाली करते थे।जिसे व्यवसायियों के द्वारा पैसा दिया जा रहा था।लेकिन वह भी अब वर्षों से बंद है।खासकर जिनकी दुकान एस्बेस्टस या टीना का है, वैसे छोटे व्यवसायियों के बीच हमेशा दहशत बना रहता है।लोगों ने बाजार में रात के समय पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *