मार्च में बिजली चोरी पर सख्ती, 450 FIR, 1.31 करोड़ का जुर्माना और चार हजार कनेक्शन कटे

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

मार्च में बिजली चोरी पर सख्ती, 450 FIR, 1.31 करोड़ का जुर्माना और चार हजार कनेक्शन कटे

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली को लेकर विद्युत विभाग द्वारा मार्च महीने में व्यापक अभियान चलाया गया। विभाग की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दौरान कुल 450 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में लगभग 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत अब तक करीब 47 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।

इसके अलावा बकाया बिल नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 3927 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है और उपभोक्ताओं में जागरूकता भी बढ़ी है।इस संबंध में कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से बचें और अपना बकाया बिल समय पर जमा करें।

अन्यथा विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *