वर्ग प्रथम से अष्टम तक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सभी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर पर शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर यहां क्लीक करें

वर्ग प्रथम से अष्टम तक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सभी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर पर शुरू

Doorbeen News Desk: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग प्रथम से अष्टम तक के छात्र छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन आज समाप्त हो गया। इसके बाद व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कंपलेक्स रिसोर्स सेंटर पर समन्वयक के नेतृत्व में शुरू की गई ,जो चार कार्य दिवस में पूर्ण किया जाना है।

इस दौरान प्रतिनियुक्त शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रत्येक छात्र छात्रा के परिणाम को मूल्यांकन पंजी या प्रपत्र में संधारित्र करने, प्रगति पत्रक, विद्यार्थियों के परिणाम को संधारित करने का कार्य तथा नामांकन पंजी में छात्र छात्राओं का नाम अंकन 25 मार्च तक पूरा कर लेंगे जिसे 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में साझा करेंगे।

समस्तीपुर प्रखंड के कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के समन्वयक मुकेश कुमार ने कहा कि अपने अधीनस्थ पांच विद्यालयों के प्रतिनियोजित शिक्षकों का अनुमोदनीपरांत उत्तर पुस्तिका जांच कार्य में लगाया गया है।जहां शिक्षक अपने विद्यालयों की कॉपी की जांच नहीं कर दूसरे विद्यालय की कॉपी की जांच की।

उन्होंने कहा कि कॉपी जांच के परिणाम में प्राप्त अंकों में 80 से 100% वाले को ए, 61 से 80% को बी ,41 से 60% को सी,33 से 40% को डी एवं 0 से 31% को ई ग्रेड दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन हेतु अलग से सुझावात्मक दिशा निर्देश दिया गया है।

जिसके आलोक में विद्यालय के शिक्षक बच्चों की नियमितता, समयबद्धता, सहयोग की प्रवृत्ति, वर्ग में सक्रियता, प्रश्न पूछना, अभिव्यक्ति, खेलकूद में सहभागिता, साफ सफाई, गीत गान,चित्र बनाना, नेतृत्व क्षमता, सृजनात्मकता आदि संदर्भ के लिए 100 पूर्णांक पर शिक्षक प्राप्तांक निर्धारित करेंगे।आज मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक हाजी,रघुनाथपुर बेला,प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर रामी और पुरवारी पोखर के शिक्षकों ने व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *