अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

Doorbeen News Desk: अनुमंडल सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी  दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना प्रभारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त मामलों की क्रमवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया गया कि पीड़ितों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक का उद्देश्य कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना एवं प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *