व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
दवा भी नहीं लिख सकते झोलाछाप डाक्टर, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Doorbeen News Desk: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि आपरेशन-सर्जरी तो बहुत दूर की बात है, झोलाछाप डाक्टर मरीज की दवा भी नहीं लिख सकते। वह सिर्फ चिकित्सा परामर्शी हैं, इलाज नहीं कर सकते। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वह डा. राजवर्द्धन आजाद के तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर इसकी निगरानी सख्ती से होती है। राज्य भर में 33 हजार चिकित्सा परामर्शी को प्रशिक्षण भी दिया गया है। वंशीधर ब्रजवासी के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आयुर्वेद, यूनानी और होमियोपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है। अभी जिला चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से दवाओं की खरीद हो रही है।









