व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में ओवर ब्रिज के समानांतर भी बनेगा नया ब्रिज, प्रक्रिया शुरू, बिहार विधान सभा उठा मुद्दा
Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में स्थानीय विधायक के प्रश्न के जवाब में पथ निर्माण विभाग ने बताया कि समस्तीपुर शहर में समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर स्थित पुराने रेल ओवरब्रिज के समानांतर एक नया ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जबकि, पुराने ब्रिज के मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग ने बताया कि नए आरओबी के निर्माण के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने हेतु कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है।


कंसल्टेंट द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली तकनीकी संभावनाओं, समाधान और प्राथमिकताओं के आधार पर आगे की शून्यकाल में बाइपास सड़क को बढ़ाने की मांग, बिरौली से अंगारघाट तक चौड़ीकरण की कही बात, कार्रवाई की जाएगी। डीपीआर के अंतिम रूप लेने के बाद निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाएगा।


सरकार के इस जवाब से शहर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए आरओबी के निर्माण से शहर में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम यात्तायात सुविधा मिलेगी। शून्यकाल के दौरान विधायक ने सड़क चौड़ीकरण का मामला उठाया।






