कल्पना कुमारी बनी कल्याणपुर की उप-प्रमुख, मतदान के बाद हुई पद पर निर्वाचित घोषित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

कल्पना कुमारी बनी कल्याणपुर की उप-प्रमुख, मतदान के बाद हुई पद पर निर्वाचित घोषित

Doorbeen News Desk: कल्याणपुर पंचायत समिति के उप-प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पश्चात आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में उप-प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

यह चुनाव प्रक्रिया अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत समिति सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
उप-प्रमुख पद के लिए दो अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन किया गया— कल्पना कुमारी एवं  दिलीप पासवान।
मतदान के उपरांत मतगणना में कल्पना कुमारी को कुल 30 मत प्राप्त हुए, जबकि  दिलीप पासवान को 03 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार श्रीमती कल्पना कुमारी को उप-प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य रही तथा समस्त कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप संपन्न हुई। अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी पंचायत समिति सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *