क्षेत्र के सभी किसानों के खेत में हरियाली व चेहरे पर खुशिहाली लाना हमारा लक्ष्य है

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

क्षेत्र के सभी किसानों के खेत में हरियाली व चेहरे पर खुशिहाली लाना हमारा लक्ष्य है

Doorbeen News Desk: समाज के सभी वर्ग के गरीबों को सम्मान दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम एवं हमारे कार्यकर्ता साथी इसके लिए लगातार काम कर रहे है। हम हर हालत में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को उनका वाजिब हक दिला कर ही दम लेंगे।

उक्त बातें शनिवार को मड़वन प्रखंड के झगड़ा गांव में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कांटी में विकास की गति धीमी हो गई थी, वहीं समाज कमजोर वर्ग के लोगों का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। आज कमजोर तबके के लोग हमें आशा भरी निगाह से देख रहे हैं, हम उनके विश्वास को कभी नहीं टूटने देंगे ।

जरूरत पड़ा तो उनके हक के लिए संघर्ष भी करेंगे। उन्होंने सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों से अपने हक- हकुक के लिए सदैव सज्जग रहने का भी अपील किया। श्री कुमार ने स्थानीय लोगों के मांग पर कहा कि मै झखरा- नवादा के सभी जर्जर सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराऊंगा, वही उन्होंने किसानों से कहा कि आप सिंचाई के लिए कृषि कनेक्शन का आवेदन करें, मैं एक महीने के अंदर एग्रीकल्चर फीडर बनबा कर आपके खेत में हरियाली तथा चेहरे पर खुशहाली लाने का हर संभव प्रयास करूंगा।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजदीप शाह तथा संचालन मोहम्मद शमीम ने किया। इस अवसर पर सम्मान समारोह को किसान श्री रमाशंकर सिंह, सतनारायण लाल, अवधेश राय, राजकुमार शाह, राजा बाबू शाह, श्री नारायण राय, विनोद सिंह, संजय राय ,राम नारायण राय, धीरेंद्र कुमार ,विनोद शाह, सुभाष राय, रविंद्र कुमार, रंजीत शाह ,अभिमन्यु कुमार आदि लोगों ने अपना-अपना विचार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *