सुरक्षित शनिवार: बच्चों को दी गयी कुपोषण की जानकारी

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

सुरक्षित शनिवार: बच्चों को दी गयी कुपोषण की जानकारी

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन शिक्षिका खुशबू राय के द्वारा किया गया।

उन्होंने सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुरूप नामित विषय कुपोषण पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि कुपोषण क्या है, क्यों होता है और इससे बचने के कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि जो बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं वे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से कमजोर हो जाते हैं, उनमें एकाग्रचितता की कमी रहती है और वह सामाजिक रूप से भी विफल हो जाते हैं।

उन्होंने इससे होने वाली परेशानियां एवं उसके रोकथाम व उपचार हेतु संतुलित आहार,डॉक्टर की सलाह, विटामिन सप्लीमेंट, शारीरिक गतिविधि एवं स्वच्छता पर ध्यान देने पर बल दिया।उन्होंने ताली योग के माध्यम से इसका

मॉक प्रदर्शन करवा कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया एवं ऐसे सभी बच्चों को अपने नियमित दैनिक भोजन में दाल,साग – सब्जी और पौष्टिक आहार लेने को कहा।

उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण की कमी से एनीमिया, रिकेट्स, स्कर्वी,पेल्लाग्रा, गोइटर, रतौंधी आदि होने की संभावना रहती है, इसलिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है।मौके पर शिक्षिका किरण कुमारी, अर्चना कुमारी, शिक्षक रूपेश कुमार, मो.सादुल्लाह आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *