व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
खसरा-रूबेला के 100% आच्छादन को लेकर विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत खसरा रूबेला के 100 प्रतिशत आच्छादन के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। अभियान की शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में की गई, जहां डॉक्टर प्रगति कुमारी ने नवजात बच्चे को दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉक्टर सोनल कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक अमानुल्ला, यूनिसेफ के बीएमसी विक्रम कुमार चौधरी, फार्मासिस्ट नूतन कुमारी तथा स्वास्थ्य कर्मी हरदेव ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों एवं गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जाएगा, ताकि खसरा-रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से उन्हें सुरक्षित किया जा सके।


स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों और गर्भवती महिलाओं को निर्धारित तिथियों में टीकाकरण केंद्र तक लाकर टीका अवश्य लगवाएं। यह विशेष टीकाकरण अभियान 14 फरवरी तक चलाया जाएगा, जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।







