छात्रवृत्ति त्रुटि के लिए निष्पादित के लिए 14 फरवरी से स्कूलों में लगेगा विशेष कैंप

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

छात्रवृत्ति त्रुटि के लिए निष्पादित के लिए 14 फरवरी से स्कूलों में लगेगा विशेष कैंप

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य रूप से छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई। कुल चार योजना के अनुसार 90,686 आवेदन आया था। जिसमें 41,834 आवेदन त्रुटि पूर्ण पाए गए। मेरे द्वारा 7,837 आवेदनों को ओके करते हुए स्टेट को भुगतान के लिए भेज दिया गया।

हम लोगों के द्वारा पिछले समय 34,229 अनुमोदन किया गया था। इस प्रकार कुल आवेदन भुगतान के लिए 42,066 आवेदन स्वीकृत किया गया था। उन्होंने बताया कि हम लोग साप्ताहिक बैठक करते रहेंगे, ताकि छात्रवृत्ति से लंबित मामला कोई ना रहे। त्रुटि पूर्ण आवेदन को सही करने करने के लिए 14, 15, 16 फरवरी को सभी विद्यालय में कैंप लगाया जाएगा।

इसमें देखेंगे जो भी आवेदन में गड़बड़ी होगी, उन्हें सुधार किया जाएगा। ताकि छात्रवृत्ति बच्चों को दे सके। डीडीसी ने बताया कि हम उन बच्चों से आग्रह करेंगे की, जिन्होंने त्रुटि पूर्ण आवेदन दिया है, कैंप में जाकर के सही करवा ले। ताकि अगली बैठक में छात्रवृत्ति उन्हें मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *