महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को रोकने हेतु मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को रोकने हेतु मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में यूनिसेफ बिहार के ब्लॉक मोबिलाइजेशन कॉर्डिनेटर आनंद कुमार ने राज्य की महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को रोकने हेतु मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत विद्यालय की 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एच पी वी टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय शिक्षा विभाग बिहार सरकार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग से समन्वय के आधार पर विद्यालय में गुरुवार को टीकाकरण कैंप की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को इस टीकाकरण कैंप में शामिल होने हेतु प्रेरित किया।उक्त कार्य हेतु नोडल शिक्षक के रूप में विमला कुमारी और कैलाश सदा को नामित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *