वीबी जी राम जी मे काम नही तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता : DDC

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

वीबी जी राम जी मे काम नही तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता : DDC

Doorbeen News Desk: डीआरडीए में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें जी राम जी योजना, एनएमएसएस पोर्टल एवं स्कूलों में मिलने वाली छात्रवृत्ति के बारे में बताया। वीबी जी राम जी योजना में मुख्य रूप से चार योजना को लागू किया गया है।

जिसमें जल सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट रेजिलैन्स पर जोर दिया गया है। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना में प्रत्येक  जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिन का कार्य देने का अधिकार दिया गया है।

काम अगर नहीं मिलता है तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। साथ ही समय पर मजदूरी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज सरकार बुआई और कटाई के चरम मौसम को ध्यान में रखते हुए भी प्रतिवर्ष 60 दिनों की अवधि के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *