व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर JRF में 99.25 पर्सेंटाइल, अनिशा प्रिया बनीं प्रेरणा
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर की होनहार बेटी एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा अनिशा प्रिया ने UGC-NET परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर हेतु पात्रता प्राप्त करने के बाद JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) में 99.25 पर्सेंटाइल अंक लाकर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराया है।
अनिशा प्रिया ने यह उपलब्धि सीमित संसाधनों के बावजूद घर से ऑनलाइन अध्ययन के माध्यम से प्राप्त की है, जो आज के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका लक्ष्य नैदानिक मनोविज्ञान के क्षेत्र में अवसाद, चिंता एवं व्यक्तित्व विकारों के आकलन और उपचार पर शोध करना है।


वे एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता प्रो. बसंत कुमार जी. के. पी. डी. महाविद्यालय, कर्पूरी ग्राम में सहायक प्राध्यापक हैं तथा माता श्रीमती सुनीता कुमारी आंगनवाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं।
उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
“उनकी यह सफलता ग्रामीण व साधारण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।





