व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
प्रखंड खानपुर, समस्तीपुर में संपूर्णता अभियान 2.0 का सफलतापूर्वक शुभारंभ
Doorbeen News Desk: खानपुर, प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला योजना पदाधिकारी निशांत कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलित कर इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस अभियान के तहत 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक मिशन मोड में 6 सूचकांकों पर कार्य किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि पशुपालन, और शिक्षा विभाग संबंधित सूचकांक शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को मिथिला परंपरा अनुसार सम्मानित किया गया। पिरामल फाउंडेशन के केशव कुमार ने विकास कार्यों और संपूर्णता अभियान 2.0 की कार्य योजना का प्रेजेंटेशन दिया।

जिला योजना पदाधिकारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान की अवधि में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पशु स्वास्थ्य सहित सभी प्राथमिक क्षेत्रों में सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया और किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा, विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी खानपुर विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत खानपुर प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रखंड अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि, जीविका,सभी विभागों के समन्वय,सक्रिय सहभागिता हेतु धन्यवाद दिए एवं प्रेरित किए।
सभी छह सूचकांक को 100% सैचुरेट करने हेतु सभी के द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से शपथ लिया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के द्वारा स्टॉल के माध्यम से दिए जा रहे सेवाओं का प्रदर्शनी लगाया गया जिसका निरीक्षण उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में खानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और गुब्बारे के माध्यम से संपूर्णता अभियान 2.0 का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें जिला योजना पदाधिकारी निशांत कुमार पटेल, सहायक योजना पदाधिकारी प्रशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी खानपुर विजय कुमार चंद्र, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा कार्यालय से लाल बाबू , कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी खानपुर, प्रखंड उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय,पीरामल फाउंडेशन टीम,समस्तीपुर,प्रखंड के पंचायत से आए माननीय मुखिया जी अरुण कुमार सिंह ,रविन्द्र कुमार प्रसाद,संजीव कुमार सिंह,चंदेश्वर राय,आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रखंड अंतर्गत सभी विभागीय पदाधिकारी, मीडियाकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।






