व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड रेल राजस्व की प्राप्ति, पिछले वर्ष की तुलना में मामलों एवं राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि
Doorbeen News Desk: वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के दौरान समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने के *कुल 6,46,076 (छः लाख छियालिस हज़ार छिहत्तर) मामले पकड़े गए।
इन मामलों से जुर्माने के रूप में ₹47,24,85,213 (सैंतालीस करोड़ चौबीस लाख पचासी हज़ार दो सौ तेरह रुपये मात्र) की राशि* रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है।
पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि की तुलना में समस्तीपुर मंडल ने टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
जहां मामलों की संख्या में 25.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई वहीं राजस्व में 34.22 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जनवरी तक 5,14,058 मामले दर्ज हुए थे, जिनसे ₹35,20,09,972 का राजस्व प्राप्त हुआ था।
यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने हेतु प्रेरित करने तथा रेलवे नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल द्वारा निरंतर एवं सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान ईमानदार यात्रियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ रेल राजस्व के संग्रह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समस्तीपुर मंडल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट अथवा अधिकृत यात्रा प्राधिकार के साथ यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करें।
समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है।






