शहादत दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

शहादत दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता गांधी 

Doorbeen News Desk: देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र मेंं कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धाक्षसुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा, मध्य विद्यालय बल्लीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहटौली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितौरा बेला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर, मध्य विद्यालय रानीपरती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दसौत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामभद्रपुर, प्राथमिक विद्यालय कनखरिया,

प्राथमिक विद्यालय बंधार, प्राथमिक विद्यालय पुरन्दाही, प्राथमिक विद्यालय जगदर, प्राथमिक विद्यालय धोबियाही, प्राथमिक विद्यालय जोगिया, प्राथमिक विद्यालय छावनी, प्राथमिक विद्यालय गायघाट हरिजन टोल सहित विभिन्न विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मेंं दो मिनट का मौन धारण कर तथा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूतों की कुर्बानी को याद रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम से छात्रों में देशभक्ति की भावना को बल मिला। इस अवसर पर छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, देवानंद कामद, बिहारी दास, रामनाथ पंडित, अरुण पासवान, सुदर्शन कुमार, सतनारायण आर्य, मदन कुमार, प्रमोद पासवान, अवधेश कुमार चौधरी, मृत्युंजय कुमार सिंह, शांति भूषण राय, प्रधान शिक्षक मोहम्मद अब्दुल्ला, उमेश कुमार सिंह नीलू कुमारी संतोष कुमार अजय कुमार राय, रामबाबू सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *