व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
शाहपुर चिंतामणि विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भटौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर चिंतामणि में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक रजनीकांत ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक प्रमोद कुमार ने किया।
समारोह का आयोजन शिक्षक शंभू शरण सिंह के सेवानिवृत्त होने तथा शिक्षक रंजीत पासवान के प्रधान शिक्षक पद पर स्थानांतरण के अवसर पर किया गया, जिसे लेकर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ रामजन्म सिंह उपस्थित रहे।

उनके साथ पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, पारस नाथ महाराज, उमेश प्रसाद राय एवं कमलदेव पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों तथा सम्मानित शिक्षकों को पारंपरिक पाग, चादर, माला एवं डायरी कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। बीईओ रामजन्म सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षक शंभू शरण सिंह के दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। साथ ही, प्रधान शिक्षक पद पर स्थानांतरित हुए रंजीत पासवान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में और आगे बढ़ेगा। मौके पर शिक्षक शंभू कुमार सिंह, दिनेश ठाकुर,
अर्चना कुमारी, मोहम्मद शमी, पुनीता कुमारी, सुनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, नेहा कुमारी, विभा कुमारी, राजकुमार मुखिया सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।






