व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गयी
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति की बैठक प्रखण्ड प्रमुख शमीना खातून की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ तरुण कुमार के द्वारा कई अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई एवं सदन की सहमति से कार्यपालक पदाधिकारी को बताया अनुपस्थित पदाधिकारियों के विभाग को अनुपस्थिति के संबंध में निश्चित पत्राचार किया जाय।
आगामी बैठक में उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके के लिए प्रक्रिया की जाय।
उपस्थित सभी विभाग जिसमें राजस्व विभाग बाल विकास परियोजना विभाग शिक्षा विभाग कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग आपूर्ति विभाग स्वच्छता विभाग मनरेगा विभाग के अधिकारियों द्वारा पंचायत समिति एवं मुखिया के सभी विंदुवार प्रश्नों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई एवं गंभीर समस्याओं के यथाशीघ्र निष्पादन हेतू आश्वस्त किया।

प्रखंड क्षेत्र नागरिकों को बेहतर सुविधा, आवश्यक विकास कार्य एवं पारदर्शिता के साथ सभी लाभार्थियों को लगातार लाभ मिलने के लिए सभी सदस्यों ने योजनाओं के निष्पादन एवं क्रियान्वन पर चर्चा हुई।
बैठक के अंत में अग्नि शमन कार्यालय की ओर से ग्रामीण आग, बिजली के शार्ट सर्किट से लगने वाली आग, गैस सिलेंडर से होने वाली आगजनी से बचने के लिए मॉकड्रिल कर सभी सदस्यों को जागरूक किया गया ।
बैठक में प्रखंड के उप प्रमुख राजेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सुप्रभात कुमार प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया राजीव कुमार राय, रामाधार सिंह, लालाबाबू राउत, उषा देवी, उपेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव कुमार सिंह, निरंजन कुमार साह, अस्मिता देवी, अनिता देवी एवं पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद चांद, नागेंद्र झा, शिव कुमारी देवी, उर्मिला देवी, भोला कुमार रजक, जितेंद्र कुमार सिंह, आरती देवी, अशोक राम, मोहम्मद तौकीद, विजय कुमार राय, जनार्दन राम, ऐनुल हक, रूबी कुमारी, दिलीप कुमार राय, शंकर कुमार महतो, राकेश कुमार उपस्थित रहे।







