मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज, 8 सौ करोड़ की योजना का रखेंगे शीलान्यास व उद्घाटन 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज, 8 सौ करोड़ की योजना का रखेंगे शीलान्यास व उद्घाटन 

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के हाउसिंग मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। जिसको लेकर डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत जिले के वरीय अधिकारियों के साथ सभा स्थल पर समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि लगभग 8 सौ करोड रुपए की योजना का शिलान्यास एवं उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा सरायरंजन में एक ही जगह से किया जाएगा।

जबकि मुख्यमंत्री जितवारपुर हकीमाबाद बुधी गंडक में पुल निर्माण का जायजा लेंगे। उसके बाद हाउसिंग मैदान में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। फिर जनसंवाद होगा। इसको लेकर डीएम ने सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को एवं पुलिस  को अपने स्थल का मुआयना आज ही कर लेने को कहा गया। डीएम ने सभी कर्मियों को सुबह 8:00 बजे से हाउसिंग मैदान में अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे का निर्देश दिया।

इधर एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर तरह से चौकन्ना रहना है। ऐसा ना हो कि मंच पर से कोई हमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हो। डीएम व एसपी ने सभी कर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए ड्यूटी स्थल पर समय से पहले पहुंचने एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह का चूक ना हो इसका ख्याल रखने का निर्देश दिया।

-:मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व हुआ रिहर्सल:-जितवारपुर हाउसिंग मैदान में 29 जनवरी को मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को रिहर्सल किया गया। इस दौरान डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मंच पर चढ़कर सभा स्थल का मुआयना किया एवं मंच के आगे, पीछे, दाएं, बाएं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपने निर्धारित निर्धारित स्थानों पर खड़े हो गए।

एसपी ने कहा कि सभा स्थल पर आने जाने वाले लोगों को पर कड़ी निगाहें रखनी है। सभा स्थल में आने वाले लोगों की जांच करनी है। बिना जांच के कोई भी नहीं जाएंगे।

-:हकीमाबाद पुल का करेंगे निरीक्षण:- मुख्यमंत्री जितवारपुर हाउसिंग मैदान में जनसभा के पहले जितवारपुर हकीमाबाद जाएंगे। जहां बुढ़ी गंडक में बन रहे पुल का जायजा लेंगे। फिर वहां से मुख्यमंत्री हाउसिंग मैदान सभा स्थल पर आएंगे। यहां आकर अगला कार्यक्रम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *