व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सामाजिक संगठन द्वारा SAMASTIPUR SDM को “सेवा रत्न सम्मान–2026” से किया गया सम्मानित
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। राज्य स्तरीय एलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड–2025 से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में सामाजिक संगठन द्वारा समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, पारदर्शी निर्वाचन प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “सेवा रत्न सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।
मौके पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संरक्षक इंजीनियर कंचन भारती चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्षडॉ मिथिलेश कुमार, द एलीट सोसाइटी के सचिव जितेंद्र कुमार, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार, सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के सचिव केशव किशोर प्रसाद, होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर रोड समस्तीपुर के निदेशक धर्मांश रंजन अंकुर
ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार,दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर समस्तीपुर के निदेशक मसूद हसन ,मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के परियोजना समन्वयक राजकुमार राय, कोजी स्वीट्स के प्रबंधक उमेश कुमार ,सेल्को सोलर लाइट प्राईवेट लिमिटेड आदि सामाजिक संगठनों के द्वारा मोमेंटो, चादर मिथिला पाग, बुके से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिलीप कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जो हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सम्मान के लिए सामाजिक संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।कार्यक्रम का संचालन एन जी ओ संघ बिहार के सचिव एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू ने किया। आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा द्वारा सम्मान समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।






