मुख्यमंत्री के ‘समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के अवसर पर रुट डायर्वन, इस सड़क पर नहीं जायेगी वाहन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री के ‘समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के अवसर पर रुट डायर्वन, इस सड़क पर नहीं जायेगी वाहन

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के  29 जनवरी को सरायरंजन एवं जितवारपुर में आयोजित ‘समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के अवसर पर रुट डायर्वन एवं यातायात नियंत्रण के संबंध में यातायात संबंधी सलाह जारी की गयी।

29 जनवरी को मुख्यमंत्री बिहार सरकार का सरायरंजन एवं जितवारपुर में समृद्धि यात्रा कार्यक्रम आयोजित होना है। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम जनजीवन के सुचारु आवागमन को सुनिश्चि करने के उदेश्य से समस्तीपुर जिले में निम्नलिखित रुट डायवर्जन पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण व्यवस्था लागू की जाती है:

1. मगरदही घाट से बांध से हाउसिंग बोड के तरफ जाने वाली सडक सुबह 08.00 बजे से क्रार्यक्रम के समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगे। वैकल्पिक मार्ग हेतू बाजार वाली सडक का उपयोग कर सकेंगे।

2. विशुनपुर चौक से हाउसिंग बोड के तरफ जाने वाली सभी भाडी वाहने प्रातः 8.00 बजे से क्रार्यक्रम के समाप्ति तक सभी सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगे। वैकल्पिक मार्ग हेतू दलसिंहसराय वाली सडक का उपयोग कर सकेंगे।

3. चाँदनी चौक से हाउसिंग बोड के तरफ जाने वाली सड़क पर सुबह 08.00 बजे से क्रार्यक्रम के समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगे। वैकल्पिक मार्ग हेतू मालगोदाम होते हुये बाजार जाने वाली सड़क का उपयोग कर सकेंगे।

4. विशुनपुर चौक से हकिमाबाद पुल जाने वाली सडक क्रार्यक्रम के समय आम जनता एवं वाहनों के लिये पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगी।

5. सिंधिया घाट (रोसडा से पटना वैशाली मुजफ्फरपुर जाने वाले सभी बड़े वाहन दलसिंहसराय की तरफ से जा सकेगी)

6. मुसरीघरारी चौक (दरभंगा जाने वाली सभी बडी वाहन / व्यवसायीक वाहन ताजपुर के तरफ से जा सकेगी)

7. कल्याणपुर चौक (दरभंगा से पूसा मुजफ्फरपुर एवं बेगुसराय जाने वाली सभी बडी वाहन / व्यवसायीक वाहन ताजपुर की तरफ से जा सकेगी)

8. पटेल गोलम्बर से रोसड़ा की तरफ जाने वाली गाड़ीयों रेलवे कॉलोनी होते हुऐ विशनपुर होते हुये रोसडा कि ओर जायेगी।

समस्तीपुर सरायरंजन के लिए यातायात जारी:

1. एस० मोड से सरायरंजन बाजार जाने वाली सड़क में भाडी वाहनों का परिचालन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा।

2. वरुणा पुल से सरायरंजन के तरफ आनी वाली सडक प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम के समाप्ति तक बड़े वाहनों का परिचालन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेंगा। वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे।

3. सरायरंजन सुभाष चौक से सरायरंजन बाजार आने एवं जाने हेतू मेडिकल कॉलेज-पतैली चौक होते हुये छोटी वाहन आ जा सकेगी।

4. सरायरंजन पतैली चौक से मेडिकल कॉलेज होते हुये छोटी वाहन हलई एवं दलसिंहसराय कि ओर जा सकेगी।

5. पतैली चौक से कार्यक्रम स्थल सुभाष चौक आम जनो के सभी वहन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *