शिक्षकों के सृजन की कर्मणा का पूर्व एसीएस ने किया विमोचन, टीचर्स ऑफ़ बिहार के ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े थे हजारों शिक्षक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

शिक्षकों के सृजन की कर्मणा का पूर्व एसीएस ने किया विमोचन, टीचर्स ऑफ़ बिहार के ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े थे हजारों शिक्षक

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। बिहार के शिक्षकों के साहित्य की पत्रिका ‘कर्मणा’ का विमोचन शिक्षा विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव डा एस सिद्धार्थ ने गणतंत्र दिवस की संध्या में ऑनलाइन किया। विमोचन के इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिले से हजारों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

यह कार्यक्रम टीचर्स ऑफ़ बिहार के स्थापना दिवस समापन उत्सव के रूप में आयोजित किए गये थे। टीचर्स ऑफ़ बिहार की साहित्यिक पत्रिका कर्मणा का संपादन जिला के पूसा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में पदस्थापित मुकेश कुमार मृदुल द्वारा किया गया है। इस पत्रिका के संपादक मंडल सदस्य में समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा के शिक्षक गगन कुमार भी शामिल हैं।

प्रधान संपादक और संपादक मंडल का एक सदस्य समस्तीपुर जिला के होने को लेकर जिला के भाषा एवं साहित्य के शिक्षकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। ‘कर्मणा’ साहित्य की उच्च स्तरीय पत्रिका है, जिसे टीचर्स ऑफ़ बिहार के वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है तथा उसके ई – वर्जन को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

इस पत्रिका का प्रकाशन शिक्षकों के सृजन को समाज और बच्चों तक पहुंचाने के लिए किया गया।इससे बच्चों में हिंदी साहित्य के प्रति ललक पैदा होगी, समाज शिक्षकों के पवित्र साहित्य से परिचित होंगे । शिक्षक, समाज और बच्चों की एक मजबूत कड़ी बनेगीऔर प्रदेश की विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में उतरोत्तर विकास हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *