व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहाँ क्लीक करें
कांग्रेस छोड़ जदयू में शामिल हुए नंद कुमार चौधरी, वारिसनगर विधायक ने दिलाई सदस्यता
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के वार्ड 4 निवासी तथा भूमि विकास बैंक रोसड़ा के चेयरमैन नंदकुमार चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन छोड़ जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें वारिसनगर के विधायक मांजरिक मृणाल ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नंदकुमार चौधरी इससे पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं और वे शिवाजीनगर प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के रूप में तीन बार अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके जदयू में शामिल होने को क्षेत्रीय राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
मौके पर पूर्व वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, जदयू जिला महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, लाल देव महतो, बच्चा बाबू मंडल आदि थे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद नंदकुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुख नीतियों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू की सदस्यता ली है।


वहीं विधायक मांजरिक मृणाल ने कहा कि नंदकुमार चौधरी के आने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।






