भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का संचालन शिक्षक विनय सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार झा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उ उ मा वि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने जीवन की शुरुआती दौर में ही सामाजिक विसंगति को देखते हुए उसे दूर करने का प्राण ले लिया था, जिसके लिए वे जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे।

उन्होंने समाज के अभिवंचित, पिछड़ा, दलित, शोषित के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए कई ठोस कदम उठाया। इस अवसर पर शिक्षक शिव शंकर प्रसाद, यशवंत चौधरी, विमल कुमार साह,विमला कुमारी, इंदिरा कुमारी, शकीला रहमान,खुशबू राय, विभा कुमारी,छात्रा शालिनी कुमारी आदि ने कर्पूरी ठाकुर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *