व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में बच्चियों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, दर्शक हुए भाव विभोर
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के राजकीय कृत मध्य विद्यालय भानपुर में आज मिथिला सार्वजनिक सेवा समिति, भानपुर के द्वारा सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छोटे छोटे बच्चों ने सामाजिक विषयों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किया।

जहां छोटी छोटी बच्चियों ने ग्रामीण संस्कृति के तहत होने वाले शादी विवाह का नाट्य प्रस्तुत कर दहेज उत्पीड़न, दहेज के कुप्रथा को बारीकी से दिखाने का प्रयास किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक समाज निर्माता।

उन्होंने कहा मिथिला सार्वजनिक सेवा समिति के द्वारा आयोजित बच्चों का कार्यक्रम काफी मनमोहक और प्रेरणाश्रोत है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में छुपी कला का विकास होता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस तरह का कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा।
पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बेटा बेटी एक समान होते हैं,इनमें भेद भाव करना उचित नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में साक्षी कुमारी, सुरुचि कुमारी, कार्यक्रम को डॉक्टर लाल बाबू, समाजसेवी रामाधार चौधरी, राकेश कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, मुरारी कुमार, रामनरेश राय, किरण कुमारी आदि ने संबोधित किया।

मौके पर शिक्षक मिथिला सार्वजनिक सेवा समिति के रामबिहारी झा, नीतीश कुमार, गौरव कुमार, शिक्षक ताबिश अनबर, कृति सिंह, ब्यूटी श्रीवास्तव, आरती कुमारी, पुष्पांजलि श्वेता कुमारी, नीलू कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे, शिक्षक, अविभावक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






