व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर मंडल में महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में महिला कर्मचरियों ने कराई अपनी स्वास्थ्य जांच
Doorbeen News Desk: महिला कल्याण संगठन तथा चिकित्सा विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज मंडल में विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। शिविर में मंडल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 84 महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, स्त्री-रोग संबंधी परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श शामिल थे। इसके साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, पोषण, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बारे में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।


विदित हो कि भारतीय रेल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और ऐसे स्वास्थ्य शिविर न केवल बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक होते हैं, बल्कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
महिला कल्याण संगठन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ कार्य संस्कृति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सही परामर्श उपलब्ध हो सका।







