चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर 10 डीएम पुरस्कृत होंगे, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को होंगे पुरस्कृत

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पर 10 डीएम पुरस्कृत होंगे, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को होंगे पुरस्कृत

Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य के दस जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें भागलपुर, सुपौल, अररिया, कटिहार, भोजपुर, सीतामढ़ी, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गयाजी और जमुई शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त पांच निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), 10 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ), 48 निर्वाची पदाधिकारी (आरओ), 39 बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), पांच उप निर्वाचन पदाधिकारी और पांच अवर निर्वाचन पदाधिकारी भी पुरस्कृत किए जाएंगे।

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को अधिवेशन भवन में होने वाले राज्यस्तरीय बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2025 पर कुल 122 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

गुरुवार को निर्वाचन विभाग के अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने सभी चयनित विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया।

नवोन्मेषी मतदाता जागरूकता पहल के लिए चार जिलों के जिलाधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें भागलपुर के डॉ. नवल किशोर चौधरी, सुपौल के सावन कुमार, अररिया के अनिल कुमार और कटिहार के मानेष कुमार मीणा शामिल हैं।

प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्द्धन के लिए भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, सीतामढ़ी की रिची पांडेय और नालंदा के कुंदन कुमार का चयन किया गया है। चुनाव प्रबंधन और लॉजिस्टिक्स के लिए मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, गयाजी के शशांक शुभंकर और जमुई के श्री नवीन शामिल हैं।

पुरस्कृत होने वाले पांच निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों में पटना के बख्तियारपुर के संजीव सौरभ और मसौढ़ी (सु) के अभिषेक कुमार, सारण स्थित मांझी के आलोक राज, वैशाली स्थित महुआ के किसलय कुशवाहा और समस्तीपुर स्थित कल्याणपुर के दिलीप कुमार शामिल हैं। वहीं, एईआरओ में अरवल के कुर्था, बक्सर के डुमरांव, पूर्वी चंपारण के केसरिया, गोपालगंज के बैकुंठपुर और बरौली, जहानाबाद के घोसी और मखदुमपुर (सु), किशनगंज के बहादुरगंज, मुजफ्फरपुर के बोचहां (सु), पटना के कुम्हरार, सुपौल के सुपौल एवं वैशाली के राघोपुर का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *