व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सिविल सर्जन के निधन पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने दी श्रद्धांजलि
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर सीविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी के असामयिक निधन पर बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) की ओर से शोक सभा का आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में महासंघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. चौधरी के योगदान को याद करते हुए उनके निधन को स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महासंघ के जिला सचिव अजय कुमार ने कहा कि डॉ. एसके चौधरी का निधन न केवल स्वास्थ्य विभाग के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए भारी क्षति है।

उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी की सहज, सरल और संवेदनशील कार्यशैली के कारण कर्मियों के कार्य आसानी से संपत्र हो जाते थे। उनके मार्गदर्शन में सदर अस्पताल के एसएनसीयू और पीकू वार्ड में बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थीं। उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न
हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। महासंघ के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान डीएस डॉ गिरीश कुमार, डीआईयू प्रभारी डॉ विशाल कुमार, डॉ मेराज, अनिल कुमार ऊर्फ राजू सिंह एवं सच्चिदानंद भी थे।







