समस्तीपुर में फार्मर रजिस्ट्री हुआ 80 हजार के पार, 21 जनवरी तक पंचायत में आयोजित है फार्मर रजिस्ट्री का कैम्प

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में फार्मर रजिस्ट्री हुआ 80 हजार के पार, 21 जनवरी तक पंचायत में आयोजित है फार्मर रजिस्ट्री का कैम्प

Doorbeen News Desk: जिले में फार्मर रजिस्ट्री के काम जोर-शोर से चल रहा है। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री काम को मिशन मोड में किया जा रहा है। पंचायत में लगाए जा रहे कैंप के दूसरे अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री 21 जनवरी तक आयोजित है। जहां किसान अपनी सुबिधा अनुसार फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसमें किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं जमाबंदी देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

ताकि सरकार के द्वारा योजनाओं को लाभ सीधे उनके खाते में पहुंच सके। जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने बताया कि अभी लगभग 80 हजार किसानों का फार्म रजिस्ट्री हुआ है। वही पौने दो लाख किसानों का केवाईसी किया गया है। यह अभियान आगामी 21 जनवरी तक जिले के सभी पंचायत में है। जहां राजस्व विभाग के कर्मी एवं कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कर रहे हैं।

बता दे की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में दो लाख 20 हजार किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इन किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। आगामी फरवरी माह में मिलने वाले किस्त की राशि से इन्हें वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए ऐसे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है, ताकि किसान योजना की राशि से वंचित नहीं रह सके।

-:अधिकारी लगातार कर रहे हैं मॉनिटरिंग:-जिले में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के द्वारा आयोजित कैंप का अधिकारियों के द्वारा लगातार मीटिंग किया जा रहा है। इस कैंप में राजस्व विभाग के कर्मचारी, अधिकारी एवं जिला कृषि विभाग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है।

बीच-बीच में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं वीसी करते हुए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया जाता है। ताकि किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री अधिक से अधिक हो सके एवं सरकार से मिलने वाली योजना का लाभ सीधे उनके खाता तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *