व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बिथान में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर ह/त्या
Doorbeen News Desk: बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक अधेड़ की सिर में गोली मार हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही रामविलास साह के पुत्र ललित साह (46) के रूप में की गई। वे ग्रामीण चिकित्सक का काम करते थे।
सोमवार देर रात वह मंदिर ढाला की ओर से अपने घर लौट रहे थे । इसी दौरान बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उनकी जान चली गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े, लेकिन बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा।

लोग लाश को पुलिस के हवाले करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।






