24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर रेल विकास मंच मुख्यमंत्री को स्मार-पत्र सौपेगी- शंकर प्रसाद यादव

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर रेल विकास मंच मुख्यमंत्री को स्मार-पत्र सौपेगी- शंकर प्रसाद यादव

Doorbeen News Desk: रेल विकास-विस्तार मंच एवं जिला विकास मंच की संयुक्त बैठक सोमवार को शंकर प्रसाद साह की अध्यक्षता में डीआरएम चौक पर संपन्न हुई।
बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, अशोक कुमार, राजेंद्र राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, सुशील कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दूधपूरा में हवाई अड्डा को मंजूरी देने, मुक्तापुर रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, अटेरन चौक रेल गुमटी पर ऑवरब्रीज, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबलस्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वरस्थान नई रेल लाईन निर्माण योजना को मंजूरी देने आदि मांगों को लेकर स्मार-पत्र 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर सौंपने का निर्णय लिया गया।

स्मार-पत्र में वर्णित मांग लोकसभा एवं विधानसभा के बजट सत्र में उठाने हेतु जिले के सभी सांसदों एवं विधायकों को सौंपे जाने का भी निर्णय लिया गया।
मौके पर मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि समस्तीपुर रेल कारखाना में लंबी लड़ाई के बाद पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू किया गया है लेकिन कारखाना के जरूरत के

अनुसार न जमीन अधिग्रहण किया गया है और न ही पीओएच डब्बा निर्माण हेतु बड़ी मशीनें मंगाई गई है।वउन्होंने कहा कि अंग्रेज जमाने का बना रेल कारखाना समस्तीपुर का धरोहर है। इसके विकास-विस्तार कार्य में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *