सरकार द्वारा जोरशोर से चलाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री योजना किसानों के साथ छलावा- ब्रह्मदेव

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

सरकार द्वारा जोरशोर से चलाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री योजना किसानों के साथ छलावा- ब्रह्मदेव

Doorbeen News Desk: सरकार द्वारा आनन-फानन में चलाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए घातक साबित होने वाली है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजना जैसे किसान सम्मान निधि की राशि, डीजल अनुदान, खाद-बीज अनुदान, फसल क्षति मुआवजा, यांत्रिकीकरण सब्सिडी आदि इसी फार्मर रजिस्ट्री पर अंकित रकवा के अनुसार दिया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि अब समस्या यह है कि अधिकांश किसानों को एक से अधिक जमाबंदी है। एक-दो को छोड़कर सभी आनलाईन जमाबंदी पर खाता खेसरा शून्य अंकित है।

बहुत किसानों का जमाबंदी पिता, दादा के नाम पर है। इसलिए सरकार सबसे पहले राजस्व महाभियान के जरिए लिए गए आवेदनों का यथाशीघ्र आनलाईन सुधार करे, पोर्टल पर एक से अधिक जमाबंदी दर्ज कराने की व्यवस्था करें अन्यथा यह योजना भी आधा अधूरा ही रहेगा।

खामियाजा किसानों को भुगताना पड़ेगा‌
किसानों द्वारा शिकायत के बाद विचार-विमर्शोंपरांत उक्त आशय से संबंधित जानकारी रविवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *