राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “स्वच्छता” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “स्वच्छता” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत “स्वच्छता” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. अरुण कुमार कर्ण ने स्वामी विवेकानंद के स्वच्छता संबंधी विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफ़ाई नहीं, बल्कि आंतरिक अनुशासन और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।

स्वामी विवेकानंद मानते थे कि स्वच्छ शरीर और स्वच्छ वातावरण ही सशक्त मन और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र का समग्र विकास भी संभव होता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत एनएसएस की छात्राओं ने झाड़ू लगाकर कॉलेज परिसर की स्वच्छता अभियान चलाया, जिससे यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल भाषण का विषय नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने का संकल्प है। छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ परिसर की साफ़-सफ़ाई कर स्वच्छ भारत की भावना को साकार किया।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा, श्रम सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं नमिता, मर्फ़ा, बुशरा प्रवीण, साक्षी, जिज्ञासा, मोना, कोमल, प्रीति, सोनल एवं खुशी ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल, डॉ सुरेश साह, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. संगीता, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. अपूर्वा मुले, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. काजल श्रीवास्तव, डॉ. प्रणम शर्मा, डॉ. स्वीटी दर्शन एवं डॉ. लालिमा सिन्हा ने भी स्वच्छता के सामाजिक एवं नैतिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *