समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन से लावारिस शराब बरामद

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन से लावारिस शराब बरामद

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर हावड़ा–रक्सौल एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने लावारिस हालत में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई नियमित जांच के दौरान की गई। रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि ट्रेन के एस-9 कोच में सीट संख्या 4 के नीचे रखी एक संदिग्ध बैग की तलाशी ली गई।

जिसमें शराब की बोतलें पाई गईं। हालांकि, मौके पर शराब के साथ कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब किसकी है और इसे कहां से लाया गया था। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *