व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
संयुक्त निदेशक ने प्रशिक्षकों को दिखाया मुकेश का ‘दिघरा’, बिहार के सभी शिक्षा प्रशिक्षण केंद्रों में हुआ था लाइव
Doorbeen News Desk: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के संयुक्त निदेशक संजय कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को समस्तीपुर जिला से प्रकाशित ‘दिघरा’ एवं ‘उड़ान’ दिखाकर प्रेरित किया। वे सोमवार को बिहार के सभी शिक्षा प्रशिक्षण केंद्रों में प्रारंभ हो रहे प्रशिक्षण का ऑनलाइन उद्घाटन कर रहे थे। संयुक्त निदेशक ने दोनों पत्रिका के संपादक मुकेश कुमार मृदुल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सेवाकालीन प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को उससे सीखने की नसीहत दी।
पूसा प्रखंड में उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालय अध्यापक के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार मृदुल द्वारा बच्चों को उत्साहित एवं आनंदित करने के लिए हिंदी साहित्य का समावेश करते हुए गतिविधियों का जर्नल ‘दिघरा’ का प्रकाशन किया जाता है। वहीं ‘उड़ान’ में मृदुल ने अपने पूर्व पदस्थापन इंटर विद्यालय धमौन के बच्चों की कला और साहित्यक रचनाओं का संकलन किया है। अध्यापक महाविद्यालय समस्तीपुर, डायट पूसा, पीटीसी पटोरी और जलालपुर में प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षकों ने अपने जिला और जिला के शिक्षक के कार्यों की प्रशंसा सुनकर फूले न समाये।


वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में अध्यापक मृदुल को जानने वाले प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने भी प्रफुल्लित होकर उन्हें बधाई दी है। स्थानीय स्तर पर अश्विनी कुमार आलोक, राजीव कुमार झा, सूरज साह, सुधीर कुमार, सुभीत कुमार सिंह, प्रीति नंदा, अंशु कुमारी, कंचन कुमारी आदि ने इसे जिला के लिए गौरव की बात बताया है।






