कर्मचारी महासंघ के समान्य शाखा परिषद की बैठक, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय सम्मेलन होने पर भी चर्चा

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

कर्मचारी महासंघ के समान्य शाखा परिषद की बैठक, महाराष्ट्र में राष्ट्रीय सम्मेलन होने पर भी चर्चा

Doorbeen News Desk: महासंघ स्थल पर बिहार राज्य अराजपतृत् कर्मचारी संघ एवं चिकित्सा जनास्वस्थ्य कर्मचारी संघ के समान्य परिषद की संयुक्त बैठक रामनरेश दास एवं रंजना कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे पुरे जिला से संघ एवं महासंघ के कर्मी उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ एवं महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष आंदोलन का वर्ष घोषित ।

क्योंकि सरकार से 8 पे कमीशन लागू कराने एवं पुरानी पेंशन लागू कराने, ठेका संविदा समाप्त करने सहित चार लेवर कोड के सवाल पर पूरे वर्ष आंदोलन करने का संकल्प लिया संघ एवं महासंघ के लोगों ने स्थानीय समस्याओं को संकलित कर जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन से शिष्टमंडलीय वार्ता कर निदान कराने का अनुरोध किया।

पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने महासंघ के पूर्व की उपलब्धियों एवं संगठन के इतिहास का विस्तृत रूप से लोगों के बीच रखा । जिला मंत्री राजीव रंजन के द्वारा महासंघ से संबद्ध संगठनों का जिला सम्मेलन जल्द से जल्द करने का प्रस्ताव रखा ।

 जिला चिकित्सा संघ के संयुक्त मंत्री रेखा कुमारी के द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन शिरडी महाराष्ट्र में दिनांक 23 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक होने की बात कही जिसमें उपरोक्त सभी मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा । ।

महासंघ के जिला मंत्री के द्वारा जिला महा संघ के वैसे सदस्य जिनका प्रोन्नति या देहांत हो गया है उनके स्थान पर शैलेंद्र कुमार, पवन कुमार, जगदीश कुमार, पूजा भारती, विनीता वर्मा का सर्व सम्मति से चयन के बाद घोषणा किया गया।

चिकित्सा संघ के उपाध्यक्ष रंजना कुमारी के द्वारा 16 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना चलने का आवाहन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राम कुमार झा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा ,दीपक कुमार सिंह , विमलेश चौधरी ,अभिषेक कुमार, सगीर अहमद , रविन्द्र कुमार ,महेंद्र पंडित , निरंजन कुमार , मोहतासिन ने जोश होश और कोश समृद्ध करने की बात कही। बैठक में कई प्रखंडों के महिला कर्मी रंजू कुमारी , पुष्पा कुमारी ,अनीता कुमारी , प्रेमा कुमारी, मीनू कुमारी ,मधुलिका कुमारी , लक्ष्मी कुमारी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *