व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
ग्रामीण भविष्य के अंतर्गत गांव और गरीब मजदूर को सबल बनाने में यह VB GRAM G कानून सक्षम होगा -धर्मशीला गुप्ता
Doorbeen News Desk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर विकसित भारत रोजगार गारंटी विकसित भारत “जी राम जी” कानून ग्रामीण क्षेत्रों और मजदूरों के बेहतरी के बनाए गए कानून को लेकर भाजपा समस्तीपुर जिला के द्वारा परिसदन (अतिथि गृह) समस्तीपुर में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया।
जिसे राज्य सभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती धर्मशीला गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना कांग्रेस और यूपीए सरकार द्वारा 2006 में नरेगा के नाम से प्रारम्भ किया व 2009 में मनेरगा के नाम से नामित किया। कांग्रेस के शासन काल में इस योजना के ढांचागत और तकनीकी खामियों के कारण भ्रष्ट लूट योजना बना दी गई जिसमें ग्रामीण विकास और मजदूरों का उद्धार होना था।
वहीं इसमें नक़ली जाब कार्ड, फर्जी लाभार्थी, बढ़ा चढ़ाकर मनगढ़ंत हाजरी रजिस्टर, आंशिक भुगतान करके पूरा भुगतान नहीं देकर महात्मा गांधी जी के नाम देने से मनेरगा कामयाब कैसे हो पाता। इसमें उनके सत्य और आदर्श का कोई स्थान नहीं था।
मनेरगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में लूट खसोट और भ्रष्टाचार का योजना बन कर रह गया था। राजनीतिक दल और समाजिक लोगों व अन्य लोगों द्वारा इस बात को लगातार उठा रहे थे। यह योजना ज्यादा विवादित हो गया था।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत लक्ष्य 2047 तक भारत को वैभवशाली बनाने को लेकर विकसित भारत रोजगार और आजिविका मिशन की गारंटी (ग्रामीण) यानी “भीबी जी राम जी” नामक
ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को तैयार किया गया है। जिसमें भीबी जी राम जी समझ पर आधारित है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को अलग अलग उद्देश्यों के रूप में नहीं माना जा सकता।

इस अधिनियम का उद्देश्य है कि बेहतर आजीविका, टिकाऊ उच्च गुणवत्ता वाली ग्रामीण संप्तियांया सृजन, तकनीकी आधारित पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार समाप्त करना, जवाबदेही के साथ सहकारी संघवाद
मजबूत करना, गांव स्तरीय योजना को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा प्राथमिकताओं के साथ एकीकृत करना, ग्रामीण रोज़गार निति को विकसित भारत 2047 रोडमैप अनुरूप बनाना आदि।
इस मजबूत उद्देश्य को पूरा करने के लिए विस्तारित रोजगार गारंटी, कृषि आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार समय निर्धारण, कार्यों की परिणाम उन्मूख,प्रकृति, एकीकृत जमीनी स्तर की योजना प्राद्योयोगकी को कानूनी अनिवार्यता के रूप में शामिल करना, समयबद्ध वेतन
भुगतान एवं प्रशासनिक संरचना को सुदृढ़ बनाना प्रमुख बनाना है। इसमें गरीब मजदूर शानदार अधिनियम के तहत पूरे न्यायपूर्ण गारंटी युक्त एक सौ जगह, एक सौ दिन रोजगार गारंटी दी गई है।खेत-खलिहान व परिवारिक का काम करते रोजगार गारंटी की बात कही।
भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता और जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता के संचालन में आयोजित प्रेस वार्ता में एमएलसी डाॅ तरूण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, भाजपा के बिहार प्रदेश बीस सुत्री सदस्य जगरनाथ ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, शशिकांत आनंद,उमेश कुशवाहा, विमला सिंह,जिला महामंत्री ललन सिंह, मनोज सिंह, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह,
जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, विष्णुदेव कुशवाहा, राकेश राज, अशोक नायक, सुशील पासवान, प्रभा मालाकार, राहुल कुमार, अमृतांशु कुमार, राजेश कुमार, माला शर्मा, ललन पाठक, अमरेश साह, सुरेश साह, प्रशांत कुमार,संजू सोनी, विजय चौधरी, नीलम देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।






