बीते दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक की स्टीयरिंग कमेटी (संचालन समिति) की बैठक में लिये निर्णय के आलोक में छह से आठ जनवरी और 18 से 21 जनवरी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों से जुड़े भूमि अभिलेखों का त्वरित, सटीक और पारदर्शी सत्यापन करना है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग ने 15 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह रोहतास, कैमूर और बक्सर की निगरानी करेंगे
● विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर बेगूसराय और खगड़िया में पर्यवेक्षण करेंगे
● विशेष कार्य पदाधिकारी सुधा रानी को सारण और गया की जिम्मेदारी सौंपी गई
● उपनिदेशक मोना झा को पटना और जहानाबाद जिलों का प्रभार सौंपा गया
● उपसचिव संजय कुमार सिंह गोपालगंज और सीवान में अभियान की प्रगति देखेंगे
● सहायक निदेशक अमरेन्द्र कुमार को जमुई, शेखपुरा और लखीसराय की जिम्मेदारी
● विशेष कार्य पदाधिकारी सोनी कुमारी को वैशाली और अरवल का प्रभार सौंपा गया

● भू-अभिलेख के विशेष कार्य पदाधिकारी नवाजिश अख्तर नालंदा, नवादा और औरंगाबाद देखेंगे
● सहायक निदेशक सुधांशु शेखर मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिलों में पर्यवेक्षण करेंगे
● चकबंदी निदेशक राकेश कुमार को मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिले का प्रभार
● उपसचिव डॉ. सुनील कुमार भागलपुर, मुंगेर और बांका में कार्य की निगरानी करेंगे
● निदेशक, भू-अर्जन कमलेश कुमार सिंह को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण का जिम्मा
● अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार जिला देखेंगे
● सहायक निदेशक आजीव वत्सराज को दरभंगा और समस्तीपुर का दायित्व सौंपा
● सहायक निदेशक सुमित कुमार आनंद को सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी की जिम्मेदारी






