व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
शहरू गांव में भव्य सार्वजनिक बम पूजा का आयोजन, सांसद सहित कई जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के शहरू गांव में बुधवार को सार्वजनिक बम पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल एवं वारिसनगर के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना संयुक्त रूप से पूजा मंडप का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक बम पूजा सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण महापर्व है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि लोग अपनी परंपराओं और संस्कारों से गहराई से जुड़े हुए हैं।पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, अशोक पटेल, नवीन कुमार सिंह, योगाचार्य रमाकांत सिंह, पंचायत के मुखिया रिंकू देवी, मुखिया पति राजेश कुमार सिंह, मणि शंकर सिंन्हा, शिव शंकर सिंन्हा, निर्दोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सार्वजनिक बम पूजा समिति के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।






