व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
पूर्णिया के विकास के लिए सांसद ने रेल मंत्री को सौपा पत्र
Doorbeen News Desk: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में रेलवे के विकास को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और कई ज्ञापन सौंपे। इस दौरान हमने उनसे प्रमुख रूप से रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने का आग्रह किया।
मुलाकात के प्रमुख बिंदु :
1. पूर्णियाँ कोर्ट रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए वन्दे भास्त स्लीपर ट्रेन का परिचालन शुरू हो।
2. कटिहार से चलकर पूर्णिया, फारबिसगंज, सीतामढ़ी होते हुए समस्तीपुर मार्ग पर नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ हो।
3. कुर्सेला-बिहारीगंज नई रेल लाइन परियोजना में बजट घोषणा के उपरांत निर्माण कार्य में हो रहे विलंब में तेजी लाई जाए।
4. पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल से अलग कर सहरसा में नया रेल मंडल स्थापित हो।
5. पुर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने तथा वॉशिंग पिट के शीघ्र निर्माण अत्यंत आवश्यक है।
6. नवगाछिया से पुरैनी, उदाकिशुनगंज, सिंहेश्वर स्थान, मधेपुरा होते हुए गरीब स्थान (मुजफ्फरपुर) तक नई रेल लाइन के सर्वेक्षण एवं निर्माण जल्द शुरू हो।
7. बजट 2025-26 में प्रावधानित बिहारीगंज-भीमनगर (वाया खुर्दा) नई रेल लाइन परियोजना के सर्वे कार्य की वर्तमान प्रगति।








