जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Doorbeen News Desk: ​समस्तीपुर: सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर से ” राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का भव्य शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन (प्रचार रथ) को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

नियमों के अनुपालन पर जोर:
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक अत्यंत गंभीर विषय है। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना है। उन्होंने अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, सीट बेल्ट लगाना, ओवरस्पीडिंग से बचना और यातायात संकेतों का पालन करना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

दुर्घटना मुक्त जिले का संकल्प:
पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि लोग नियमों के प्रति अनुशासित हों। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री विवेक चंद्र पटेल ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर माइकिंग और अन्य माध्यमों से लोगों को सुरक्षित सफर के प्रति सचेत करेगा।

गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमले के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता देखी गई। मौके पर ​श्री ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर,​श्री विवेक चंद्र पटेल, जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार,
​जिला स्तरीय अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मी तथा विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा इस अवसर पर सभी लोगों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने हेतु शपथ भी दिलाई गई एवं सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर स्वयं एवं दूसरों के जीवन को सुरक्षित बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *