व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
डीएम ने कहा फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य, कर्मचारी करें किसानों को सहयोग
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार, में नेशनल ई-गवर्नेस प्लान कृषि (कृषोन्नति योजना) के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री संबंधित समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा डॉ० सुमीत सौरभ, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण सुरेन्द्र कुमार भारती, उप परियोजना निदेशक, आत्मा गंगेश कुमार चौधरी, सुमित कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ० तारिक असलम, सहायक निदेशक (शष्य), प्रक्षेत्र संतोष कुमार, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण राजीव कुमार रजक के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन एटीएम मारूत नंदन शुक्ला के द्वारा किया गया।
–

:छह से 9 जनवरी तक होगा विशेष कैंप: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है। इसके लिए सभी कर्मचारी मिलकर एक दूसरे का सहयोग कर फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करना है। इसमें प्रमुख रूप से राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की भूमिका अहम है। कर्मचारियों को कोई भी समस्या हो तो, संबंधित विभाग से या वरीय अधिकारी से सलाह परामर्श ले सकते हैं। डीएम ने कहा कि इसके लिए जिले में 6 जनवरी से 9 जनवरी तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। जहां कर्मचारी एक दूसरे का मिलकर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को पूरा करेंगे, ताकि किसान के लिए आने वाली योजना का लाभ ले सके। समस्तीपुर मुख्य रूप से कृषि आधारित जिला है। यहां बिहार सरकार की विशेष नजर होती है।

-:किसानों को अपने नाम से कराना होगा जमाबंदी: एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को अपने नाम जमाबंदी करना होगा। बिना जमाबंदी किए फार्मर रजिस्ट्रेशन के तहत उनका नाम नहीं जुड़ेगा। इसलिए शिविर में सभी कर्मचारी मिलकर इस काम को करेंगे। किसानों के अपने नाम से जमाबंदी करना होगा ताकि किसानों के लिए सरकार की योजना सही से उन तक पहुंच सके। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से आये सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकार ने भाग लिया।






