व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर पहुंचे CRPF के DG ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, शहीद को दिया श्रद्धांजलि
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के रहीमपुर रुदौली गांव पहुंचकर CRPF के DG ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने शहीद कौशल किशोर मिश्रा के आवास पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इसको लेकर CRPF मुजफ्फरपुर केंट व स्थानीय पुलिस ने सभी तैयारी कर रही थी। इससे पहले उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान मिथिला रेंज की DIG डाॅ. स्वप्ना गौतम मेश्राम, SP अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बता दें कि बीते 10 अक्टूबर को शहीद कौशल मिश्रा अपनी टीम के साथ झारखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समठा और बाबूडेरा जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर थे।इसमें इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा CRPF की 60वीं बटालियन के साथ नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस विस्फोट में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई थी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर राउरकेला, फिर रांची और उसके बाद दिल्ली एम्स भेजा गया था। 11 अक्टूबर से उनका इलाज चल रहा था लेकिन 30 अक्टूबर की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया और शहीद हो गये।








