व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
शिवाजीनगर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, विधायक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत राधा कृष्ण मंडल गोविंद गोस्वामी महाविद्यालय के सभागार में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मान सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार थे। उन्होंने मंच पर उपस्थित भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, घनश्याम राय सहित सभी एनडीए पदाधिकारियों को पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, कार्यकर्ताओं को गमछा देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एनडीए सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया। विधायक बीरेंद्र कुमार ने एनडीए की प्रचंड जीत पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एनडीए के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह पूर्व में 20 से 25 विकास कार्य किए गए, उसी तरह आने वाले समय में 25 से 30 और बेहतर कार्य किए जाएंगे, ताकि सभी का मनोबल ऊंचा बना रहे।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गुंजन सिंह, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा सहित नवीन कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, नंदकुमार सिंह, राम सोगरात सिंह, लालदेव महतो, अखिलेश सिंह, रविंद्र चौधरी, महेंद्र नारायण चौधरी, संतोष राय, सुनील कुमार सुमन, शंभू झा, सरवन झा, सुरेश कुमार, मणि शंकर सिन्हा, दिनेश कुमार गोलू, बच्चा बाबू, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, चंदन कुमार राय, राजकुमार राय, पवन कुमार सिंह,
गंगा प्रसाद सिंह, विजय मंडल, संजीत कुमार, गोपाल कुमार, शिव शंकर सिंह, सुनील चौधरी, माधव कुमार, किरण बेदी झा, प्रदीप सिंह, भोला जी समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।





