उजियारपुर में पिकअप व बाइक के बीच सीधी टक्कर, बाइक पर सवार एक युवक की मौत

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

उजियारपुर में पिकअप व बाइक के बीच सीधी टक्कर, बाइक पर सवार एक युवक की मौत

Doorbeen News Desk: उजियारपुर में पिकअप व बाइक के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि एक बच्ची समेत दो बाइक सवार जख्मी हो गए। मृतक युवक की पहचान छपरा (सारण) के सोनपुर निवासी पशुपति महतो का पुत्र प्रिंस कुमार (28) के रूप में की गयी है।

जबकि जख्मियों में भांजी विभूतिपुर के नरहन निवासी बुध्धन कापर की पुत्री अनुष्का कुमारी (10) एवं मामा विभूतिपुर के ही टभका निवासी लालबाबू कापर का पुत्र देवेन्द्र कापर के रूप में की गयी है। हादसा आंगरघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव स्थित एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ पर हुई है। हादसा के बाद बीच सड़क पर मृतक का शव पड़े रहने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी ठप हो गया।

हालांकि इसी बीच हादसे की सूचना पर अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह व एएसआई बिरेश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जख्मियों को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रिंस उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव स्थित रिश्तेदार के घर एक ही बाइक पर मामा देवेन्द्र व भांजी अनुष्का सहित तीनों नरहन के लिए जा रहे थे।

बताया जाता है की प्रिंस व देवेन्द्र मंगलवार को एक ही ट्रेन से काम पर लौटने के लिए टिकट करवाया था। इसी को लेकर प्रिंस पहले मालती आया। फिर वहां से देवेंद्र के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान डढ़िया असाधर में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें प्रिंस की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि अन्य दो जिसमें बच्ची व दूसरा युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *